आर्चर-रबाडा और हसन के छक्के छुड़ाते नजर आए तेंदुलकर

Updated on 02-12-2022 09:21 PM
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए नौ साल बीत चुके हैं। हालांकि, फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं। सचिन अब रोड सेफ्टी चैलेंजर्स ट्रॉफी में खेलते हुए दिख जाते हैं। इस टूर्नामेंट में जब सचिन मैदान पर उतरते हैं तो फैन्स की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए स्टेडियम पहुंचती है।
सचिन को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। हालांकि, उन्होंने हमेशा इस तरह की उपाधि खुद को देने से इनकार किया। सचिन बीच-बीच में युवा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के गुर सिखाते हुए भी दिखते हैं। कई क्रिकेटर्स सचिन को अपना आदर्श भी मानते हैं। अब आईसीसी ने इस महान बल्लेबाज का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह नए तेज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल, आईसीसी ने दिसंबर के महीने को 'लीजेंड्स मंथ' यानी महान खिलाड़ियों को समर्पित महीना घोषित किया है। इसमें कुछ महान पूर्व क्रिकेटर्स के कुछ बड़े कारनामों की झलक वीडियो के जरिया दिखाई जाएगी। इसी कड़ी में आईसीसी ने सचिन का वीडियो जारी किया। इस वीडियो में सचिन कुछ मौजूदा स्टार गेंदबाज की धुनाई करते दिख रहे हैं। इन गेंदबाजों में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, बांग्लादेश के मुस्तफिजरु रहमान, पाकिस्तान के हसन अली और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा शामिल हैं।
आईसीसी ने इसके कैप्शन में लिखा- सचिन तेंदुलकर गेंदबाजों की आधुनिक पीढ़ी के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे? एक फैंटेसी मैच-अप में सचिन को जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा और हसन अली समेत अन्य गेंदबाजों से भिड़ते हुए देखें। दरअसल, यह एक एडिटेड वीडियो है। इसमें सचिन के कुछ क्लासिकल शॉट्स को इन गेंदबाजों की उसी लेंथ पर फेंकी गई बॉल के साथ एडिट किया गया है। वीडियो में सचिन रबाडा की गेंद पर क्लासिक स्ट्रेट ड्राइव लगाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.