मंदिर एकता और अखण्डता के प्रेरणा केन्द्र : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 20-11-2022 04:20 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मंदिर भारत की एकता और अखंडता के प्रेरणा केंद्र हैं। मंदिर भारत के प्राचीन गौरव का प्रतीक होकर आध्यात्मिकता को मजबूत बनाते हैं। राज्यपाल श्री पटेल कच्छ–धर्णियाणी माँ आशापुरा मंदिर निर्माण के भूमि-पूजन कार्यक्रम को आज संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता की विरासत के संरक्षण और संवर्धन में मंदिर सहभागी होते हैं। मंदिर भावी पीढ़ी को भारतीय जीवन मूल्यों से संस्कारित करने में सहयोगी होते हैं। मंदिर सनातन जीवन मूल्यों में समन्वय के साथ समाज में शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के प्रति जागरूकता को बढ़ाने में सहयोगी होते हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कच्छ गुजरात के पीठाधीश श्री योगेन्द्र सिंह राजाबाबा, मोती सागर जी महाराज और कथावाचक भागवताचार्य पं. श्री रामजी महाराज का सम्मान किया। आशापुरा दरबार की सुश्री गीता माता जी ने कच्छ–धर्णियाणी श्री माँ आशापुरा मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। स्वागत उद्बोधन दरबार के श्री अरविन्द जैन ने दिया। आभार प्रदर्शन दरबार के सचिव श्री ललित तातेड़ ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध नृत्यांगना पारुल बेन शाह ने राम चरित्र मानस के अंशो की और उनके सहयोगियों ने भगवान गणेश, शिव और शक्ति की स्तुति की नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल श्री पटेल ने पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व महापौर भोपाल श्री आलोक शर्मा मंचासीन थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.