रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

Updated on 09-02-2026 12:06 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते करीब एक सप्ताह से रात के समय गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट और हल्की हवाओं के कारण रात में फिर से ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति कुछ ही दिनों तक रहेगी।

इसके बाद तापमान में फिर वृद्धि होने की संभावना है। जनवरी के अंतिम दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा था। वहीं फरवरी की शुरुआत होते ही दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी थी। ऐसे में लोगों को लगने लगा था कि ठंड लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है, लेकिन शनिवार रात से मौसम में बदलाव के चलते रात में हल्की ठंड लौट आई है।

जानकारी के अनुसार, न्यूनतम तापमान पहले 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद अचानक गिरावट दर्ज की गई और तापमान घटकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से राहत मिलने लगेगी।

लगातार बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। संभावना है कि प्रतिदिन न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तेज धूप से बचाव जरूरी

फिलहाल, आसमान साफ है और दोपहर के समय चुभने वाली धूप से थोड़ी राहत है। लेकिन आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही धूप तेज होने लगेगी। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करना पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.