नहीं रहे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर कैकला सत्यनारायण:87 साल की उम्र में हुआ निधन

Updated on 23-12-2022 06:27 PM

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर कैकला सत्यनारायण का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। सत्यनारायण के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री गम में डूब गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल 24 दिसंबर को महाप्रस्थानम में होगा।

सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स दे रहे कैकला को श्रद्धांजलि

कैकला के निधन पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। जहां राम चरण ने लिखा, 'कैकला सत्यनारायण गारू के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हो रहा है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' वहीं चिरंजीवी ने तेलुगु का एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। श्री कैकला सत्यनारायण गरु।' इसके साथ ही उन्होंने कैकला के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।

कैकला ने करीब 750 फिल्मों में किया था काम

कैकला ने 10 अप्रैल 1960 को एक्ट्रेस नागेश्वरम्मा से शादी की थी। कपल के 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटी और 2 बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 750 फिल्मों में काम किया है। वो एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उन्हें तेलुगु की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF भी प्रस्तुत की थी।

पॉलिटिक्स में भी आजमा चुके थे हाथ

कैकला इसके अलावा पॉलिटिक्स से भी जुड़े हुए थे। वो 1996 में मछलीपट्टनम निर्वाचन क्षेत्र के सांसद भी रह चुके हैं। फिर अगला चुनाव हारने के बाद कैकला सत्यनारायण ने राजनीति छोड़ दी और इसके बाद से वो फिल्मों तक ही सीमित हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.