छात्रों में उद्यमी विश्वास और कौशल विकसित करने के लिए प्रारंभ होगा तेजस्वी कार्यक्रम

Updated on 21-04-2023 05:25 PM

आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों में उद्यमी विश्वास एवं कौशल विकसित करने के उददेश्य से तैयार किये गये तेजस्वी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए बहुपक्षीय एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। सह समझौता पत्र (MOU) आयुक्त लोक शिक्षण, राज्य ओपन स्कूल एवं सहयोगी संस्था उदृयम लर्निंग फाउंडेशन और द एजुकेशन एलायंस के बीच हस्ताक्षरित किया गया। सभी पक्षों के मध्य हस्ताक्षर के उपरांत एमओयू की प्रति प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमति रश्मि अरूण शमी को सौपी गई।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी कार्यक्रम के तहत छात्रों को विद्यालयीन समय से ही नवीन उद्योगों और स्व व्यवसाय की जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके लिए पृथक पाठ्यक्रम भी विकसित किया गया है। विद्यालयों में इस पाठ्यक्रम के आधार पर सप्ताह में तीन दिन 40-40 मिनिट की विशेष कक्षाएं संचालित की जायेंगी। इसके साथ ही विभिन्न नवाचारी व्यवसायों पर आधारित अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रोजेक्ट कार्य भी संचालित होंगे। इसके लिए आवश्यक लागत राशि भी कार्यक्रम अंतर्गत शासन द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे शालेय विद्यार्थी स्व रोजगार और नये उद्दयमों की स्थापना हेतु प्रेरित हो सकेंगे।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस दृष्टिकोण के साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की कल्पना की है और स्वावलंबी तथा कर्मठ युवा समाज की स्थापना के लिए मध्यप्रदेश युवा नीति घोषित की है, उसी तारतम्य में हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्कूली विद्यार्थियों में व्यवसायिक दक्षताओं एवं जीवन कौशल विकसित करने के लिए दृढ संकल्पित है। इसी दिशा में आज स्कूल शिक्षा एवं सहयोगी संस्थाओं के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस कार्यक्रम से तेजस्वी नागरिकों का निर्माण होगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा श्रीमति रश्मि अरुण शमी ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना के अनुरूप हाल ही में घोषित मध्यप्रदेश की युवा नीति को जोड़ते हुए भविष्य की कल्पनाओं को साकार करने के लिए शाला स्तर से ही विद्यार्थियों में चुनौतियों का सामना करने की योग्यताएं एवं व्यवसायिक दृष्टिकोंण विकसित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशों के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग विद्यार्थियों में यही गुण विकसित करने के लिए तेजस्वी कार्यक्रम प्रारंभ कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रायोगिक तौर पर यह कार्यक्रम अभी प्रदेश के दो महानगारों भोपाल और इंदौर के शासकीय विद्यालयों की कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है जिसे भविष्य में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य संपूर्ण प्रदेश में सचालित किया जा सकेगा।

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमी विश्वास और 21वीं सदी के कौशल विकसित करना है ताकि वे जीवन की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। उन्होने बतायया कि ''तेजस्वी एमपी कार्यक्रम'' पाठ्यक्रम के अंतर्गत भोपाल और इंदौर के 301 शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं के लगभग 44,780 विद्यार्थी तथा ''तेजस्वी एमपी सामाजिक और व्यवसायिक नवाचार चैलेंज कार्यक्रम'' में इन्हीं दोनो नगरों के 176 विद्यालयों के 11वीं कक्षा के 22,738 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर निदेशक, अपर मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्रीमति मनीषा सेंतिया, उप सचिव श्रीमति मंजुषा राय, उप सचिव श्री प्रमोद सिंह, एमपी स्टेट ओपन स्कूल के संचालक श्री प्रभात राज तिवारी, सहयोगी संस्था उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्याम सूर्यानरायण, म.प्र. राज्य प्रमुख श्री संदीप ताड़ा, द एजुकेशन एलायंस की प्रतिनिधि सुश्री कंचन लाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.