तकनीकी विभाग ने रोकी काउंसलिंग, कई बीफार्मा और एमफार्मा कॉलेजों की एक सीट भी नहीं भरी

Updated on 16-12-2022 10:15 PM
प्रदेश के बीफार्मा, डीफार्मा और एमफार्मा कालेजों की पहले राउंड की काउंसलिंग पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने विराम लगा दिया है। सूबे के 122 बीफार्मा में से 12 और 45 एमफार्मा कालेजों में से 40 कालेजों में एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। इसमें भोपाल के डेढ़ दर्जन कालेज शामिल हैं।

विभाग ने प्रथम राउंउ की काउंसलिंग के लिए प्रदेश के 122 बीफार्मा की 17 हजार 480, 45 एमफार्मा की 1330 और एक फार्माडी कालेज की 30 सीटों पर प्रवेश देने अलाटमेंट जारी किए थे। काउंसलिंग में विराम लगाने तक एक दर्जन बीफार्मा और 40 एमफार्मा कालेजों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। उनमें एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है।

बीएफार्मा में भोपाल के सभी कालेजों में प्रवेश हुए हैं, लेकिन 17 कालेज के एमफार्मा में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। अब कालेजों की नजर विभाग द्वारा संचालित होने वाली दूसरे राउंड की काउंसलिंग पर टिक गई हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग में प्रथम राउंड की काउंसलिंग से ज्यादा प्रवेश हो सकते हैं।

20 हजार ने कराया था रजिस्ट्रेशन

बीफार्मा मे प्रवेश लेने के लिये 20,700 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें से 15 हजार 336 ने च्वाइस फिलिंग की थी, लेकिन अलाटमेंट 150,90 विद्यार्थियों को जारी किया। इसमें 12 हजार 50 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। शेष तीन हजार विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं।

अब उन्हें प्रवेश लेने दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भागीदारी करना होगी। इसी तरह प्रथम राउंड में एमफार्मा में 79 पंजीयन और 33 विद्यार्थियों की च्वाइस फिलिंग की गई थी। 33 विद्यार्थियों को अलाटमेंट जारी किया था, जिसमें से दो दर्जन विद्यार्थी ही प्रवेश ले सके हैं। वहीं फार्मा डी में भी दो दर्जन विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं।

तीन राउंड की होगी काउंसलिंग

विभाग बी एवं डी-फार्मेसी में तीन राउंड में प्रवेश कराएगा। प्रथम चरण चलन में हैं, जो 13 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। अंतिम चरण में कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) होगी। पहले चरण में विभाग ने आवंटन कर दिया है, जिसके तहत विद्यार्थी 13 दिसंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.