टेक कंपनी ओप्पो ने आज भारत में नया लो बजट स्मार्टफोन ओप्पो A59 5G किया लॉन्च

Updated on 23-12-2023 02:18 PM

टेक कंपनी ओप्पो ने आज (22 दिसंबर) भारत में नया लो बजट स्मार्टफोन ओप्पो A59 5G लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश लुक वाले इस मोबाइल में 6.56 इंच FHD+ डिस्प्ले और 13MP कैमरे के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

बजट फ्रेंडली फोन के डिजाइन की बात करें तो इसका स्लिम बॉडी डिजाइन हाथ में आरामदायक लगता है, जिससे फोन को एक प्रीमियम लुक मिलता है। ये स्मार्टफोन ओप्पो A58 की जगह लेगा, जिसे नवंबर

ओप्पो A59 5G : प्राइस और अवेलेबलिटी
कंपनी ने इसे दो मेमोरी वैरिएंट में पेश किया है। इसके बेस मॉडल 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं, फोन के बड़े वैरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपए है। इस ओपो मोबाइल में सिल्क गोल्ड और स्टार ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेंगे।

बायर्स फोन को 25 दिसंबर, 2023 से ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। ओप्पो फोन पर न्यू ईयर ऑफर दे रही है। इसमें सिलेक्टेड बैंक के कार्ड पर 10% या 1500 रुपए तक का कैशबैक, 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और 0 डाउनपेमेंट शामिल हैं।

ओप्पो A59 5G : स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोसेसर : स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड कलर OS के साथ लॉन्च हुआ है, जिसे प्रोसेस करने के लिए 7 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बनी मीडियाटेक ​डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट दी गई है। यह आक्टाकोर प्रोसेसर 2.2 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-G57 GPU मिलता है।
  • रैम + स्टोरेज : ओप्पो A59 5G स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम सपोर्ट करता है। इसमें 6GB रैम एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे मोबाइल को 12GB रैम की पावर मिलती है। यह स्मार्टफोन 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे SD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओप्पो A59 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर पैनल पर LED फ्लैश और f.2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल (MP) प्राइमरी सेंसर और af/2.4 अपर्चर के साथ 2MP बोका लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • डिस्प्ले : ओपो A59 5G फोन में 720 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो ​वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर बनी है। ये 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
  • बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओप्पो A59 5G फोन में 5,000 mAh बैटरी दी गई है। वहीं, फास्ट चार्जिंग टेक्नीक के साथ 33 वॉट का सूपरवूक चार्जर मिलता है।
  • अन्य फीचर्स : कनेक्टीविटी के लिए ओप्पो A59 5G फोन 5G बैंड सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग सहित बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.