नीरज पांडे की वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' का टीजर रिलीज, जानिए क्या है इसकी कहानी

Updated on 07-08-2023 02:56 PM
'स्पेशल 26' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले नीरज पांडे अब नई वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' लेकर आए हैं, जिसका टीजर और BTS वीडियो रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि 'द फ्रीलांसर' को कैसे शूट किया गया। यह वेब सीरीज एक सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। 'द फ्रीलांसर' में अनुपम खेर, सुशांत सिंह, मोहित रैना और कश्मीरा परदेसी जैसे कलाकार हैं।

The Freelancer में मोहित रैना टाइटल रोल में हैं, जबकि अनुपम खेर एक एनालिस्ट बने हैं। यह वेब सीरीज शिरीष थोराट की बेस्ट सेलिंग किताब 'ए टिकट टू सीरिया' पर आधारित है। इसे भाव धूलिया ने डायरेक्ट किया है।

क्या है The Freelancer की कहानी

इस वेब सीरीज की कहानी एक रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित हैं, जिसमें इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले सीरिया में मालदीव की एक युवा लड़की को जबरदस्ती पकड़कर रखा जाता है। वह किस तरह वहां से निकलने की कोशिश करती है, उसे सीरीज में दिखाया जाएगा। सीरीज में इस किरदार का नाम आलिया है, जिसे कश्मीरा ने निभाया है। 'द फ्रीलांसर' को कई विदेशी लोकेशनों पर शूट किया गया है।

मोहित रैना बने ओटीटी स्टार

मोहित रैना की बात करें तो टीवी शो 'देवों के देव: महादेव' से स्टारडम बटोरने वाले एक्टर पिछले कुछ समय में कई वेब सीरीज में नजर आए हैं, और ओटीटी की दुनिया में छा चुके हैं। वह 'काफिर', 'भौकाल', 'ए वायरल वेडिंग' और 'मुंबई डायरीज 26/11' से ओटीटी स्टार बन चुके हैं। विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल' स्ट्राइक में भी उन्हें खूब सराहा गया था। 'द फ्रीलांसर' का टीजर काफी इंगेजिंग है, और इसने फैंस को उत्साहित कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.