'तारा सिंह' की आंखों से छलक पड़े आंसू तो 'सकीना' ने दिया सहारा

Updated on 27-07-2023 02:42 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल इस समय चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'गदर 2' रिलीज के लिए एकदम तैयार है। इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट 26 जुलाई को मुंबई में हुआ। इस दौरान सनी की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस कह रहे हैं कि वो हमेशा अपने फेवरेट एक्टर के साथ हैं।

दरअसल, Gadar 2 के ट्रेलर को जिस तरह से फैंस का रिस्पॉन्स मिला, वो देखकर सनी देओल इमोशनल हो गए। उनकी आंखों से आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि मुंबई में बारिश हो रही है, लेकिन यहां पर कोने-कोने से फैंस आए हैं। ये देखकर वो गदगद हो गए। जब 'तारा सिंह' की आंखों में आंसू आए तो 'सकीना' अमीषा पटेल उन्हें संभालती दिखीं।


11 अगस्त को रिलीज होगी 'गदर 2'

सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर 'गदर 2' अगले महीने 11 अगस्त 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। ये 'गदर' का सीक्वल है, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।


अक्षय कुमार की फिल्म से क्लैश

11 अगस्त को ही अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' भी रिलीज हो सकती है। मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही टीजर रिलीज किया था, जिसको दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ये फिल्म भी 'OMG' का सीक्वल है। इसका डायरेक्शन अमित राय ने किया है। हालांकि, फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट और 20 कट्स का सुझाव मिला है। अभी तक फिल्म को लेकर काफी कंफ्यूजन चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.