आंखों में आंसू और होठों पर गर्व भरी मुस्कान, ऑस्कर से दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल

Updated on 13-03-2023 11:01 PM
13 मार्च की सुबह देशवासियों के लिए गुड न्यूज लेकर आई। जिस एकेडमी अवॉर्ड पर पिछले कई दिनों से लोगों की नजरें टिकी हुई थीं और एक उम्मीद बंधी हुई थी, वो उम्मीद, वो सपना आज पूरा हो गया। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने को आखिरकार ऑस्कर मिल ही गया। मानों विदेशी जमीन पर भारत का तिरंगा लहरा उठा। ये हर भारतीय के लिए खुशी और गर्व का पल था। शायद लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में बैठी दीपिका पादुकोण भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रही होंगी। इसीलिए वो अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं। जब स्टेज पर म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी ऑस्कर ले रहे थे, तब इधर दीपिका की आंखें खुशी से नम हो गईं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण की आंखों में आंसू


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर RRR के सॉन्ग 'नाटू नाटू' को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर मिला। अवॉर्ड लेने के लिए म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी स्टेज पर गए। उन्होंने मंच पर खड़े-खड़े ही नया गाना बना दिया। अनोखे अंदाज में सभी का आभार व्यक्त किया। उनकी स्पीच के बीच में एक झलक Deepika Padukone की भी दिखाई गई, जिसमें उनकी आंखों में आंसू और गर्व, एकसाथ नजर आया।

दीपिका ने भी देश को गर्व महसूस कराया


इससे पहले दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर जाकर RRR और 'नाटू नाटू' गाने के बारे में बताया। जब वो स्पीच दे रही थीं, तब खूब ताली बज रही थी और बीच-बीच में हूटिंग भी हो रही थी। ये क्रेज देख दीपिका भी खुशी से फूले नहीं समा रही थीं।
'नाटू नाटू' की परफॉर्मेंस पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन

दीपिका की स्पीच के बाद ऑस्कर के मंच पर 'नाटू नाटू' गाने पर लाइव परफॉर्मेंस भी हुई। एमएम कीरवानी के बड़े बेटे और सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लीगंज की धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.