3 सदस्यों की टीम 2 दिन में जांच करेगी प्रस्तुत, आगामी आदेश तक CHMO को संचालनालय भेजा

Updated on 14-03-2023 07:22 PM

अशोकनगर की मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले में नृत्य करने आई नृत्यांगनाओं के एचआईवी सैंपल लिए गए थे। इसके बाद इस मामले को लेकर काफी आलोचनाएं हुई।

इस मामले में महिला आयोग ने मानव अधिकार का उल्लंघन बताते हुए, कलेक्टर से 5 दिन में जवाब मांगा है। वहीं इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्य टीम गठित की गई है यह टीम 2 दिन में जवाब प्रस्तुत करेगी। इस मामले को लेकर सोमवार की शाम के समय कमिश्नर ग्वालियर के द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से टीम गठित कर 2 दिन में जांच प्रस्तुत करने की जानकारी दी है।

साथ ही उक्त घटना पर अपर संचालक स्वास्थ्य सेवायें भोपाल अजीजा सरशार जफर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोकनगर डॉ. नीरज कुमार छारी को आगामी आदेश तक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल में कार्य करने हेतु आदेशित किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जिसके कारण प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।

यह टीम करेगी जांच

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें ग्वालियर डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने उक्त प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. राकेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जांच दल गठित किया गया है, जिसमें संयुक्त संचालक स्थानीय कार्यालय डॉ. पीके शर्मा, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. एस एस भूषण तथा आईसीडीसी सुपरवाइजर कुलदीप भदौरिया को रखा गया है। यह दल पूरे प्रकरण की जाँच कर दो दिवस में तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.