चौंका देगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI! लंबे समय बाद दिखेंगे ये खिलाड़ी, इन 11 प्लेयर्स को मौका

Updated on 03-08-2023 03:13 PM
तरौबा: टेस्ट और वनडे सीरीज में झंडा मारने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम आज से शुरू रही टी-20 श्रृंखला पर भी कब्जा जमाने उतरेगी। यह भारत का 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच भी होगा। भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होने वाले मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ही टीम की कप्तानी करेंगे। आईपीएल सनसनी यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर तिलक और यशस्वी को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है और वो इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।

किन-किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका?
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पहली बैठक में संजू सैमसन पर भरोसा जताया है जिस पर यह विकेटकीपर बल्लेबाज खरा उतरना चाहेगा। रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है जो युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ स्पिन की बागडोर संभालेंगे। भारतीय टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, शुभमन गिल और यशस्वी जैसे बल्लेबाज हैं जबकि मिडल ऑर्डर में हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के रहते बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत लग रहा है सिक्के की उछाल पक्ष में रहने पर भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सक्षम है।
टी-20 में चौंका सकता है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज को टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद हल्के में नहीं लिया जा सकता। खेल के इस सबसे छोटे फॉर्मेट की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम उलटफेर करने की ताकत रखती है। हालांकि, तीसरे वनडे में हार के बाद मेजबान टीम के हौसले पस्त होंगे। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 17 मुकाबले जीते तो सात मैच वेस्टइंडीज के खाते में गए। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।

भारत का संभावित XI:
 शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान

वेस्टइंडीज का संभावित XI: काइल मायर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान),जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसफ

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.