तीसरे वनडे के लिए चुन लिया गया हैं टीम इंडिया का प्लेइंग XI! न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप का खतरा

Updated on 24-01-2023 05:32 PM
IND vs NZ: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर 2-0 से अजेय बढ़त बा चुकी है। ऐसे में तीसरे मैच में अब टीम इंडिया क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी जिसमें उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। सीरीज पहले अपने नाम करने के कारण भारत इस मैच में अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव कर सकता है। ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने पहले मैच में दोहरा शतक जड़ा और कम स्कोर वाले दूसरे मैच में 40 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने भी अच्छी शुरुआत की है और वह उसे बड़े स्कोर में बदलना चाहेंगे।
भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के बावजूद इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ होगी कि अभी तक केवल गिल और रोहित ही रन बना पाए हैं। यह भी सच्चाई है कि अन्य बल्लेबाजों को पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं ऐसे में ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के पास मैच परिस्थिति में बल्लेबाजी अभ्यास का अच्छा मौका होगा। विराट कोहली को बाएं हाथ के स्पिनरों को खेलने में फिर से परेशानी हो रही है। इस करिश्माई बल्लेबाज को मिशेल सैंटनर ने लगातार आउट किया है।न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चार पारियों में तीन शतक जड़ने वाले कोहली पिछले दो वनडे मैचों में सस्ते में आउट हो गए थे क्योंकि न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर उनकी कमजोरी को उजागर कर दिया था। इस साल जबकि विश्व कप होना है तब कब कोहली अपनी इस कमजोरी से जल्द से जल्द पार पाना चाहेंगे। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार से अच्छी पारियों की उम्मीद थी लेकिन टी20 में धमाल मचाने वाला यह बल्लेबाज सीरीज के पहले मैच में नाकाम रहा।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.