5 खिलाड़ी जिनको रोककर पाकिस्तान को मुट्ठी में कर लेगी टीम इंडिया लिख देगी विजय गाथा

Updated on 29-08-2023 02:35 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है। पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाना है। लेकिन सबकी नजरें 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले पर टिकी हैं। हर किसी का उत्साह इस बड़े मैच के लिए चरम पर है। टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं उन पांच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में जिनको रोक कर भारत आसानी के साथ मैच अपने नाम कर सकती है।

बाबर आजम

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम टीम इंडिया के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। वह शानदार बल्लेबाज हैं और बड़ी पारी खेलना जानते हैं। उनका बल्ला हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भी बोला था। उन्होंने 60 रन की अच्छी पारी खेली थी। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए बाबर को जितना जल्दी हो सके आउट करना पड़ेगा।

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर साझेदारी बनाने को देखते हैं। भारत को रिजवान को भी जल्दी आउट करना होगा। अगर वह एक बार टिक गए तो टीम के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।

शाहीन शाह अफरीदी

भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप ऑर्डर को अक्सर लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज के खिलाफ बड़े टूर्नामेंट में स्ट्रगल करते देखा गया है। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया था। उसकी वजह शाहीन शाह अफरीदी थे। खूंखार अफरीदी एक बार फिर सामने होंगे। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अगर शुरुआती ओवर इनके आराम से निकाल लिए तो वह अंत में शाहीन की जमकर पिटाई कर सकते हैं।

हारिस रऊफ

पाकिस्तान टीम के तेज तर्रार गेंदबाज हारिस रऊफ भी 2 सितंबर को टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं। हारिस अपनी तेज गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार से चकमा दे सकते हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी को हारिस रऊफ का भी खास ध्यान रखना होगा। वरना यह टीम पर कहर बनकर टूट सकते हैं।

शादाब खान

टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। वह श्रीलंका की पिचों पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों के गले पड़ सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम को उनके खिलाफ ध्यान से खेलना होगा। साथ ही शादाब अंत में आकर कुछ बड़े शॉर्ट भी खेल सकते हैं। टीम को इनसे सावधान रहना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.