टीम इंडिया को आज पता चल रही होगी ऋषभ पंत की कीमत, केएस भरत साबित हुए सबसे बड़ा गड्डा

Updated on 03-03-2023 08:58 PM
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया जिसमें मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम को दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 163 रन पर ऑल आउट कर दिया था जिसके चलते उनके सामने इंदौर टेस्ट जीतने के लिए 76 रनों का लक्ष्य था। ऐसे में ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की खूंटागाड़ बल्लेबाजी के चलते कंगारू टीम 09 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। इसी बीच युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह इस पूरी सीरीज में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत के पास आक्रमक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कोई तोड़ नहीं है।
केएस भरत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हुए पूरी तरह से फ्लॉप
    स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रहे केएस भरत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं जिसका भारतीय टीम को भारी नुकसान भी हुआ है। पंत अक्सर टेस्ट में टीम इंडिया को खराब परिस्थिति में से निकालने का काम करते थे। लेकिन जब यह जिम्मेदारी केएस भरत को उनकी गैरमौजूदगी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सौंपी गई तो भरत टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। उनका बल्ला सीरीज के शुरुआती तीनों मैचों में खामोश रहा।

    केएस भरत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में कुल 3 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने खेली गई 5 पारियो में 14.25 की औसत से महज 57 रन बनाए हैँ। भरत के इस प्रदर्शन ने सबको काफी निराश किया है। बहरहाल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम और चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया भरत की जगह पंत की तरह खेलने वाले विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को मौका दे सकते हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
    Advt.