टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियनशिप बनने के लिए तोड़ना होगा 121 साल पुराना रिकॉर्ड, 1979 से लेनी होगी प्रेरणा

Updated on 10-06-2023 08:47 PM
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने ऑस्ट्रेलिया की तूफानी पेस बोलिंग का डटकर सामना किया। इसके बूते भारत 296 के स्कोर तक पहुंच सका। हालांकि, बावजूद इसके भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 173 रन पीछे छूट गई। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। यानी उनके पास 296 रनों की बड़ी बढ़त हो गई है और अभी भी 6 विकेट बाकी हैं।


ओवल पर सबसे बड़ा रन चेज 263 रन

भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतनी है तो इतिहास रचना पड़ेगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैदान पर अभी तक किसी भी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया है। द ओवल पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। 1902 में यहां हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने 263 रनों का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। मेजबान टीम को उस मैच में 1 विकेट से जीत मिली थी।


अगर विदेशी टीम की बात करें तो ओवल पर सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। 1963 में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 255 रनों का लक्ष्य सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था।


1979 में बनते-बनते रह गया था इतिहास

1979 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौर पर ओवल में सीरीज का चौथा टेस्ट खेला था। टीम इंडिया के सामने 438 रनों का लक्ष्य था। सुनील गावस्कर ने चौथी पारी में 221 रन बनाए लेकिन भारतीय टीम 8 विकेट पर 429 रन ही बना पाई। इस तरह मुकाबला ड्रॉ रहा। अगर भारतीय टीम मैच को अपने नाम करती तो यह आज भी टेस्ट का सबसे सफल रन चेज होता। रोहित सेना को इसी मैच से प्रेरणा लेकर मैदान पर आना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.