WTC Final में पहुंच गए हैं यार... टेंशन में थी टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव ने यूं ही दी खुशखबरी

Updated on 13-03-2023 10:06 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) टेस्ट में न्यूजीलैंड की दो विकेट से रोमांचक जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। भारत सात जून से द ओवल में खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची हैं। टीम इसके शुरुआती सत्र (2021) में न्यूजीलैंड से हार गई थी।


जब भारतीय टीम ने WTC फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया तो फील्डिंग कर रहे साथियों को खुशखबरी देने के लिए सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए। 41वें ओवर के बाद सूर्या मैदान पर आए और साथियों से बातचीत करते हुए खुशखबरी दी। इस तरह अब अहमदाबाद की ही तरह WTC फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।
    डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की सीरीज में 2-0 की जीत दर्ज करनी थी। लेकिन शुरुआती मैच में हार के साथ ही उसकी उम्मीदें खत्म हो गयी। इंदौर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत को नौ विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनीं थी।

    इसके बाद भारत को अहमदाबाद टेस्ट में जीत या न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में अनुकूल परिणाम की जरूरत थी। क्राइस्टचर्च टेस्ट के परिणाम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट को समीकरण से बाहर कर दिया । ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट से पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल की तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक (पीटीसी) के साथ शीर्ष पर है। क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले श्रीलंका का प्रतिशत अंक 53.33 था।
    न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के दोनों मैचों के जीतने पर उसका प्रतिशत अंक 61.11 हो जाता और अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर छूटने पर टीम क्वॉलिफाइ कर लेती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत का पीटीसी 60.29 अंक रहेगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने हालांकि नाबाद 121 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत सुनिश्चित करने के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल के समीकरण से सभी अगर-मगर को हटा दिया।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.