दूसरे टी20 से पहले न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को दिया गया यह खास सम्मान, हुआ भव्य स्वागत

Updated on 20-11-2022 04:10 PM
माउंट मोनगानुई: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए शनिवार को माउंट मोनगानुई पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम का पारंपरिक ‘माओरी’ स्वागत किया गया। माओरी स्वागत समारोह में भाषण, नृत्य, गायन और ‘होंगी (माओरी अभिवादन का तरीका जिसमें लोग अपनी नाक से दूसरे की नाक को दबाते हैं)’ शामिल होता हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार है।

इस मैच के लिए भी हालांकि मौसम का पूर्वानुमान बहुत अच्छा नहीं है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप कप्तान हैं।

इस दौरे के लिए रोहित के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को विश्राम दिया गया है। अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल, उमरान मलिक, ईशान किशन और संजू सैमसन को टीम में मौका दिया गया है।

टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया का पहला दौरा
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के अपने पहले दौरे पर है। विश्व कप में भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज से बाहर हो गई थी। हालांकि टूर्नामेंट में शुरुआत उसकी बहुत ही शानदार रही थी। लीग स्टेज में टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के बाग उसे इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी मिली।

वहीं विश्व कप के बाद टीम मैनेजमेंट ने कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली और केएल राहुल को ब्रेक दे दिया। इसके अलावा कोच राहुल द्रविड़ को भी न्यूजीलैंड दौरे पर आराम दिया गया। हालांकि टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप की यादों को भुलाकर आगे बढ़े और 2024 में होने वाले इस प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.