केएल राहुल का शतक नहीं होने से टीम इंडिया को हो गया भारी नुकसान, समझिए पूरा खेल

Updated on 10-10-2023 01:29 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में शतक नहीं बना पाए। 5वें नंबर खेलने उतरे राहुल 97 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को जब अंत में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे तो राहुल को शतक के लिए 9 रनों की जरूरत थी। उनकी प्लानिंग पहले चौका और फिर छक्का मारने की थी। लेकिन टाइमिंग ज्यादा बेहतर होने की वजह से चौके की कोशिश में उन्होंने छक्का मार दिया। यहां भारत को जीत मिल गई लेकिन राहुल शतक नहीं बना पाए।

टीम इंडिया को हुआ नुकसान

केएल राहुल के शतक नहीं बनने से टीम इंडिया को नुकसान हुआ है। आपको यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है। दरअसल यह नुकसान नेट रन रेट का है। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट 0.883 है। लेकिन अगर केएल राहुल का शॉट चौके के लिए जाता और फिर अगली गेंद पर वह छक्का लगा देते तो भारत का रन रेट और बेहतर हो जाता। इस स्थिति में भारत का नेट रन रेट 0.960 हो जाता।

निराश हो गए थे राहुल

केएल राहुल शतक पूरा नहीं होने की वजह से निराश हो गए थे। विनिंग शॉट खेलने के बाद कोई भी खिलाड़ी खुशी से झूम उठता है। लेकिन राहुल ने जब छक्का मारा तो निराश होकर बैठ गए। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था कि कैसे उन्होंने छक्का मार दिया। राहुल जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तो टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी। 2 रन पर 3 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। यहां से उन्होंने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर उन्होंने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

अब अफगानिस्तान से टक्कर

भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। बुधवार को यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। राहुल पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग में भी राहुल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.