पठान के रंग में रंगी टीम इंडिया, मैच से पहले खिलाड़ियों ने उठाया शाहरुख खान की फिल्म का मजा, देखें फोटो

Updated on 01-02-2023 09:17 PM
अहमदाबाद: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से यह फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। पठान भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लगातार भीड़ देखी जा रही है। हर कोई इस फिल्म को देखना चाहता है और टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इससे अछूते नहीं रहे।

पठान देखने पहुंचे क्रिकेटर्स

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को खेलना है। इससे पहले टीम के खिलाड़ियों पठान फिल्म देखी। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। कुलदीप यादव, शुभमन गिल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम मावी और राहुल त्रिपाठी समेत टीम के कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को सरखेज रोड पर न्यूफैंगल्ड मिनीप्लेक्स में फिल्म का आनंद लेते हुए देखा गया।

सीरीज का निर्णायक मुकाबला

अहमदाबादके नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम मैदान पर उतरेगी। रांची में हुए पहले मैच को न्यूजीलैंड ने 21 रनों से अपने नाम किया था। लखनऊ में भारतीय टीम ने वापसी की और दूसरे मैच को 6 विकेट से जीत लिया। तीसरे मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

भारतीय टीम: शुभमन गिल, इशान किशन (wk), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, पृथ्वी शॉ, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल रिपन, डेन क्लीवर, हेनरी शिपली, बेन लिस्टर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.