अब भी दो 'बोझ' ढो रही टीम इंडिया, T-20 फॉर्मेट में ऐसे सुस्त प्लेयर्स का क्या काम?

Updated on 29-12-2022 07:18 PM
नई दिल्ली: टी-20 में डाका डालने वाले बल्लेबाजों की जरूरत होती है, सिंगल-डबल्स चुराने से काम नहीं चलता। बड़े शॉट्स लगाने वाले धुरंधरों की पूछ-परख होती है। नए टेम्पलेट के मुताबिक स्लो हो चुके विराट, रोहित और राहुल जैसे प्लेयर्स की जरूर विदाई हो गई, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ घोषित स्क्वॉड में दो नाम ऐसे हैं, जो खटकते हैं। पहले शुभमन गिल और दूसरे रुतुराज गायकवाड़। दोनों बल्लेबाज बेहद टैलेंटेड हैं। शॉट्स की तगड़ी रेंज हैं। तकनीकी रूप से स्ट्रॉन्ग हैं। भारतीय टीम का फ्यूचर भी हैं, लेकिन पहली गेंद से जाकर हिट करने का इन्टेन्ट नहीं है।


टी-20 नहीं दोनों वनडे ओपनर

टेस्ट और टी-20 के बाद शिखर धवन को वनडे टीम से भी निकाल दिया गया है। ऐसे में रोहित शर्मा के नए ओपनिंग पार्टनर की भी तलाश है। ईशान किशन ने एक बार खुद को साबित किया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में तो डबल सेंचुरी ठोककर परचम लहरा दिया था। मगर शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ भी ओपनर ही हैं। दोनों ने अपने करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन बतौर बतौर सलामी बल्लेबाज ही दिया है, लेकिन दोनों को सेट होने में वक्त लगता है। कुछ गेंदों के बाद ही लय पकड़ते हैं। शायद टी-20 से ज्यादा, वनडे क्रिकेट के परफेक्ट ओपनिंग विकल्प हैं।

    शुभमन को टी-20 डेब्यू का इंतजार

    2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने वनडे डेब्यू किया। मगर अबतक अपने पहले टी-20 इंटरनेशनल का इंतजार कर रहे हैं। 15 वनडे में 4 अर्धशतक और एक शतक बनाने वाले पंजाब के इस प्लेयर के पास 57.25 का बेहरीन एवरेज है। अगर आईपीएल को ही टी-20 का आंकड़ा माना जाए तो शुभमन ने 74 मैच में 32.20 की एवरेज से 1900 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 125.25 का है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.