टीम इंडिया की खैर नहीं... दिल्ली में लौट रहा ऑस्ट्रेलिया का सबसे खूंखार गेंदबाज

Updated on 16-02-2023 07:06 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रोफी 2023 का दूसरा टेस्ट 17 फरवरी शुक्रवार से खेला जाएगा। जिसके लिए दोनो टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं और जमकर अभ्यास कर रही हैं। ऐसे में हमे देश की राजधानी में दोनो टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं इस मैच में कंगारुओ के लिए अनुभवी और घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क टीम में वापसी कर सकते हैं। जोकि रोहित शर्मा की आगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

दरअसल, स्टार्क उंगलियो में चोट लगने के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे और टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे थे। लेकिन वह चोट से उबर कर शनिवार को भारत पहुंच गए हैं। जिसके बाद उन्होनें दिल्ली टेस्ट में अपनी उपस्थिति को लेकर बड़ा बयान भी दिया है। मिचेल स्टार्क ने कहा कि,‘मुझे अभी कुछ और सुधार करना है लेकिन मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। मैं अभी थोड़ा और सुधार करना चाहूंगा।’
इतना ही नहीं बल्कि स्टार्क ने आगे अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया है कि वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अंतिम ग्याराह का हिस्सा बनने के लिए पूरी जान लगा देंगे। स्टार्क ने कहा, ‘मेरी स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन इसकी गति इतनी नहीं है जितना मैं चाहता था। मैं चयन के लिए उपलब्ध रहने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करूंगा। बाकी चीजें चयन मामलों से जुड़े समूह के फैसले पर निर्भर करता है।’

बता दें कि स्टार्क और ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन सहित प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया को काफी नुकसान हुआ है। कंगारु टीम नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट एक पारी और 132 रनों से हारी थी। खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से भारत की चुनौती उनके लिए और बड़ी हो गई है। गौरतलब है कि ग्रीन भी उंगली की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि दोनों (स्टार्क और ग्रीन) ने बुधवार को गेंदबाजी का अभ्यास किया था, ग्रीन ने एक घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी भी की। बहरहाल, स्टार्क और ग्रीन के दिल्ली टेस्ट में चयन पर गुरुवार को फैसला होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.