सीएम राइज विद्यालयों के शिक्षक सीखेंगे विज्ञान की नवीनतम एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति

Updated on 08-10-2022 05:04 PM

भोपाल

आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय अभय वर्मा ने सीएम राइज स्कूलों में विज्ञान प्रशिक्षण हेतु 4 दिवसीय आवासीय कार्यशाला का सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 21वीं सदी के कौशलों पर आधारित विज्ञान शिक्षण के संदर्भ में आयोजित किया जा रहा है जिसमें विज्ञान की नवीनतम एवम आधुनिक शिक्षण पद्धतियों जैसे कि परियोजना आधारित शिक्षण (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग), गतिविधि आधारित शिक्षण (एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग), स्टीम (STEAM) आधारित शिक्षण एवं प्रयोगात्मक विज्ञान शिक्षण पर शिक्षकों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रशिक्षण में प्रत्येक संभाग से मास्टर ट्रेनर्स का चयन किया गया है, जो भोपाल से प्राप्त प्रशिक्षण के अनुरूप अपने अपने संभाग के बाकी शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही मास्टर ट्रेनर्स को एक्सपोजर विजिट के लिए आंचलिक विज्ञान केंद्र एवं रीजनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में भी भेजा जाएगा ताकि वे विज्ञान विषय की आधुनिकतम जानकारियों से परिचित हो सकें। प्रशिक्षण में अनुभवात्मक विज्ञान प्रशिक्षण एवं शिक्षक हैंडबुक के निर्माण हेतु पिरामल फाउन्डेशन मध्यप्रदेश का सहयोग लिया गया है।

कार्यशाला में अपर संचालक डी.एस. कुशवाहा, राज्य स्त्रोत समूह सदस्य अतुल विनायक, विकास जोशी, सुधाकर पाराशर जी, रंजन शर्मा शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.