शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, शिक्षिका आत्महत्या मामले में शिक्षक गिरफ्तार

Updated on 24-06-2026 12:12 PM

बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जून 2026 को काजल ठाकुर का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट, दीवार पर चिपकी एक पर्ची तथा मोबाइल फोन सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पुलिस के अनुसार पर्ची में अंग्रेजी में "मुझे मार डाला गया है" लिखा था, जिसमें आरोपी का नाम भी अंकित था। वहीं सुसाइड नोट में भी मानसिक प्रताड़ना और विश्वासघात का उल्लेख किया गया है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका और आरोपी एक ही स्कूल में पदस्थ थे तथा पास-पास किराए के मकान में रहते थे।

पुलिस का आरोप है कि आरोपी अभिषेक जायसवाल ने मृतिका को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान शिक्षिका गर्भवती हो गई। परिजनों के अनुसार जब मृतिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने विवाह से इंकार कर दिया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इससे परेशान होकर शिक्षिका ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देश पर मर्ग कायम कर अपराध दर्ज किया गया। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली गई। पुलिस ने मोबाइल फोन से चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए, जिनके आधार पर आरोपी की भूमिका की जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार जायसवाल (30 वर्ष), निवासी ग्राम निमधा, थाना मरवाही, जिला पेंड्रा तथा वर्तमान निवासी सिविल लाइन, बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.