टी.बी. उन्मूलन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 11-03-2023 09:19 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने "टी.बी. हारेगा, भारत जीतेगा'' स्लोगन का उल्लेख करते हुए टी.बी. मुक्त भारत बनाने में मीडिया से सहयोग की अपील भी की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी "टी.बी. उन्मूलन में मीडिया की भूमिका'' पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को टी.बी. मुक्त करने की घोषणा की है। प्रदेश में टी.बी. उन्मूलन के लिये राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर सभी वर्गों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान टी.बी. रोगियों को नियमित पोषण-आहार के लिये गोद लेकर मदद भी कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में टी.बी. रोगियों को फूड बॉस्केट का वितरण किया जा रहा है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन के इस अभियान में शासन के साथ आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। टी.बी. उन्मूलन के लिये अनुकूल वातावरण बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से टी.बी. संक्रमण के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन अभियान में जन-प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि टी.बी. का इलाज उपलब्ध है और टी.बी. से संक्रमित कोई भी व्यक्ति पूरा उपचार लेकर संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी सकता है।

एमडी एनएचएम सुश्री प्रियंका दास ने कहा कि कोविड के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार कार्य में बहुत सुधार हुआ है। टी.बी. पर हुए शोध से उपचार की गुणवत्ता बेहतर हुई है। द इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरकुलोसिस एण्ड लंग्ज डिजीज के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह सचदेवा ने कार्यशाला की रूपरेखा की जानकारी दी। कार्यशाला में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के वीडियो संदेश भी सुनाये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.