टी.बी. मुक्त भारत के निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 25-03-2023 05:29 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि टी.बी. मुक्त भारत के निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश को टी.बी. से मुक्त करने के लिये हम संकल्पित हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी शुक्रवार को विश्व क्षय दिवस पर टी.बी. जागरूकता के लिये निवास कार्यालय से बाइक रैली को रवाना कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग ने बाइक रैली निकाली है। उन्होंने कहा कि टी.बी. के प्रति व्याप्त शंकाओं को दूर करने और मरीजों को नियमित दवा सेवन का संदेश देने में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि टी.बी.  के सामान्य लक्षण, जो 2 सप्ताह की खाँसी, बुखार, वजन में कमी होना, कफ के साथ खून आना आदि है, दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है। शुरूआती दौर में बीमारी के लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेने पर दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि टी.बी. के इलाज की सुविधा नि:शुल्क है। टी.बी. के मरीज को उपचार की अवधि में 500 रूपये प्रतिमाह दिया जाता है। यह राशि मरीजों के खाते में पहुँचाई जाती है। क्षय रोगियों को सहायता देने के लिये निक्षय मित्र कार्य कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा और डॉ. एच.एस. कदम उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.