फेसबुक-इंस्टा पर प्रोडक्ट बेचने वालों की पकड़ी गई 10,000 करोड़ की टैक्स चोरी, आयकर विभाग ने भेजे बहुतों को नोटिस

Updated on 22-11-2023 02:35 PM
नई दिल्ली : आयकर विभाग ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सामान बेचने वालों की टैक्स चोरी का पता लगाया है। ई-टेलर्स की तीन साल की अवधि में लगभग 10,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया गया है। विभाग ने 45 ऐसे पैन-इंडिया ब्रांड्स को नोटिस भेजे हैं और आगे भी कईयों को भेजे जाएंगे। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, ये ब्रांड्स या तो टैक्स नहीं दे रहे थे या कम दे रहे थे।

10,000 करोड़ की टैक्स चोरी

एक सीनियर अधिकारी ने ईटी को बताया, 'बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा, हम इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दुकानों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमने करीब 10 हजार करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है।' ये नोटिस अक्टूबर के आखिरी सप्ताह और 15 नवंबर के बीच भेजे गए। ये 2020 से 2022 के असेसमेंट ईयर के लिए हैं।

ये सामान बेचते थे ब्रांड्स

अधिकारी ने कहा, 'हमने करीब 45 ऐसे ई-टेलर्स को नोटिस भेजा है और आने दिनों कुछ और को नोटिस भेजेंगे।' उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी नहीं है। इन 45 में से 17 वे हैं, जो कपड़े बेचते हैं। 11 जुलरी बेचते हैं। 6 जूते और बैग बेचते हैं। 5 लोकल फैशन प्रोडक्ट बेचते हैं। वहीं, 4 होम डेकोर और फर्निशिंग बेचते हैं। बाकी गिफ्ट आइटम बेचते हैं। लिस्ट में कुछ प्रमुख रिटेल सेलर्स भी शामिल हैं, जो बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। अधिकारी ने कहा इनमें से कई सेलर्स अपने प्रोडक्ट्स विदेशों में भी भेज रहे थे।

कोविड के बाद उछल गया मार्केट

भारत में 22.95 करोड़ से अधिक एक्टिव इंस्टाग्राम यूजर्स हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहीं, देश में 31.40 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स हैं। कोविड के बाद, इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सामान बेचने वाले खुदरा विक्रेताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने कहा कि इन 45 संस्थाओं का टर्नओवर काफी अच्छा है।

टर्नओवर 110 करोड़, इनकम दिखाई 2 करोड़

एक उदाहरण का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि तीन मुंबई बेस्ड साड़ी ई-टेलर्स आयकर विभाग के रडार पर तब आए जब उन्होंने एक स्टार-स्टडेड फैशन शो को स्पांसर किया। अधिकारी ने आगे कहा, 'वे सिर्फ एक छोटी सी दुकान और गोदामों के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रोडक्ट बेच रहे हैं और 110 करोड़ रुपये का टर्नओवर था। जबकि उन्होंने 2 करोड़ रुपये की इनकम दिखाते हुए रिटर्न दाखिल किया था।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.