टाटा की कंपनी ने झुनझुनवाला परिवार को दिया झटका, शेयर में क्यों आई गिरावट

Updated on 08-07-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयर में मंगलवार को करीब 5.5% की गिरावट आई। इससे झुनझुनवाला परिवार के पोर्टफोलियो से लगभग 900 करोड़ रुपये कम हो गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टाइटन का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का बिजनेस अपडेट उम्मीद से कम रहा। इस तिमाही में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।झुनझुनवाला परिवार की टाइटन में 5.15% हिस्सेदारी है। शेयरों की बिक्री तब हुई है जब एक और ऊंचे P/E वाले टाटा स्टॉक, ट्रेंट ने निवेशकों को निराश किया। ट्रेंट की रेवेन्यू में ग्रोथ उम्मीद से कम रही। इससे कंज्यूमर स्पेस में प्रीमियम वैल्यूएशन को लेकर चिंता फिर से बढ़ गई है। टाइटन के ज्वेलरी बिजनेस में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। घरेलू राजस्व में सिर्फ 18% की वृद्धि हुई, जो कि 22-23% की उम्मीद से बहुत कम थी। कंपनी के मुख्य ब्रांड- तनिष्क, मिया और ज़ोया की वृद्धि और भी कम (सिर्फ 17%) रही। इसमें बुलियन की बिक्री शामिल नहीं है।

टाइटन के साथ यह भी समस्या

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के अलावा टाइटन को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इंड्रिया (Indriya) जैसे नए प्लेयर्स कुछ बाजारों में आ रहे हैं। मौजूदा प्रतिद्वंद्वी भी अपना विस्तार कर रहे हैं। कंपनी सोने की कीमतों में अंतर को कम करके और प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले चार्ज करके इसका जवाब दे रही है। कंपनी गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम और मंथली इंस्टॉलमेंट स्कीम भी चला रही है ताकि बिजनेस को बनाए रखा जा सके।

कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?

मंगलवार को टाइटन के शेयर में बड़ी गिरावट रही। दोपहर 1 बजे यह शेयर 5.67% की गिरावट के साथ 3459.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एक महीने में यह शेयर दो फीसदी से ज्यादा गिर गया है। बात अगर इस साल के रिटर्न की करें तो यह हरे निशान पर रहा है। 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक इसने निवेशकों को करीब 6.5 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में इसका रिटर्न करीब 10 फीसदी रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.