टाटा स्टील करने वाली है दो ब्लास्ट फर्नेस बंद, 2800 लोगों की जाएगी नौकरी, जानिए पूरी बात

Updated on 20-01-2024 02:19 PM
लंदन: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) का स्टील प्लांट यूनाइटेड किंगडम या ग्रेट ब्रिटेन में भी है। स्टील बनाने वाली इस कंपनी ने ब्रिटेन के साउथ वेल्स में पोर्ट टैलबोट (Port Talbot) प्लांट में अपने दो ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) को बंद करने का फैसला किया है। टाटा स्टील ने कहा कि वह ये कदम अपने ऑपरेशन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के प्रयास के तहत उठा रही है। हालांकि, इस प्रयास में वहां काम कर रहे 2,800 लोगों की नौकरियां जाएंगी।

क्यों लिया गया यह फैसला

कंपनी ने कहा, “इस योजना का उद्देश्य एक दशक से अधिक के नुकसान को दूर करना और पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस से अधिक टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल इस्पात व्यवसाय में परिवर्तन करना है।” कंपनी पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस की जगह आधुनिक तकनीक वाले इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस लगाएगी। बयान में बताया गया है कि इस परिवर्तन से ब्रिटेन में कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष 50 लाख टन की कमी आएगी। साथ ही कंपनी के उत्पाद पर्यावरण के नजरिये से सुरक्षित होंगे।


घटेगी लागत, बचेगा पर्यावरण

टाटा स्टील की योजना उत्सर्जन और लागत को कम करने की है। इस योजना के तहत संयंत्र में दो ब्लास्ट फर्नेस को इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस से बदल देगी। हालांकि, पोर्ट टैलबोट प्लांट में दोनों ब्लास्ट फर्नेस के बंद होने के साथ कोकिंग ओवन और स्टील शॉप जैसी यूनिट्स भी बंद हो जाएंगी। स्टील प्लांट को समझने वाले जानते हैं कि कोक ओवन बैटरी प्लांट से कितना कार्बन उत्सर्जन होता है। साथ ही इस प्लांट में मजदूरों की भी ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। इसके उलट इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस में कोक की जरूरत ही नहीं पड़ती है।

वहां काम करने वालों का क्या होगा


टाटा स्टील ने कहा है कि इस फैसले से वहां काम करने वाले 2,800 कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका है। इनमें से लगभग 2,500 पद अगले 18 महीनों में प्रभावित होंगे। कंपनी ने बयान में कहा है कि वह प्रस्तावित पुनर्गठन योजना और प्रभावित कर्मचारियों के लिए सहायता व्यवस्था पर वैधानिक परामर्श शुरू करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.