टाटा मोटर्स और एमजी मोटर ने घटाई ई-कार की कीमत, जानिए अब कितना रह गया है

Updated on 14-02-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: मोटर वाहन बनाने वाली टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) और एमजी मोटर (MG Motor) की तरफ से एक बड़ी खबर आई है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांच ने ई-कार के दो मॉडल Nexon.ev और Tiago.ev की कीमतों में 1.2 लाख रुपये तक की कटौती की है। इसी के साथ एमजी मोटर ने भी ऐसा ही निर्णय लिया है। यह फैसला बैटरी की कीमत में आई गिरावट के बाद हुआ है।

टाटा मोटर्स की अब क्या हो गई कीमत
टाटा मोटर्स से मिली जानकारी के कंपनी के अनुसार, Nexon.ev की कीमत में 1.2 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। अब इसकी कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होगी। Tiago.ev की कीमतों में 70,000 रुपये तक की कटौती की है। इसके बेस मॉडल की कीमत अब 7.99 लाख रुपये से शुरू होगी।

बैटरी की लागत की बड़ी हिस्सेदारी
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) के मुख्य कर्मशल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स का कहना है कि बैटरी की लागत ईवी की कुल लागत का एक बड़ा हिस्सा है। हाल ही में बैटरी सेल की कीमतों में नरमी आई है और निकट भविष्य इसमें और कमी आने की संभावना है। इसलिए हमने इससे होने वाले फायदे को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का विकल्प चुना है। कंपनी ने कहा कि साल 2023 में पैसिंजर वीइकल (पीवी) उद्योग में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि केवल ईवी खंड में 90 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

एमजी मोटर्स ने भी घटाया ईवी का दाम
एमजी मोटर्स ने भी अपने चर्चित ई व्हीकल कॉमेट (Comet) मिनी इलेक्ट्रिक के एक्स-शोरूम प्राइस में एक लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की है। इस कार की कीमत अब घट कर सात लाख रुपये रह गई है। इससे बड़ी ईवी जेडएस ग्रीन एसयूवी (ZS green SUV) में एक ऑल न्यू लोआर प्राइस वर्जन आया है जिसकी कीमत 19 लाख रुपये है। पहले इसके स्टार्टिंग वर्जन की कीमत 22 लाख रुपये से शुरू होती थी।

लोकलाइजेशन का मिला फायदा
एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी एमडी गौरव गुप्ता का कहना है कि कंपनी का जोर लोकलाइजेशन पर है। इसी का फायदा मिला है। इसके साथ ही लॉन्ग टर्म फ्रेट कांट्रेक्ट, सप्लाई चेन इंप्रूवमेंट, महत्वपूर्ण इनपुट कमोडिटी की कीमत में रेशनलाइजेशन से भी फायदा मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.