मुश्किल में टाटा ग्रुप का बड़ा प्लान, CCI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Updated on 28-06-2023 08:15 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन कंपनियों एयर इंडिया (Air India) और विस्तारा (Vistara) का मर्जर खटाई में पड़ सकता है। कंप्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने इसे रिव्यू करने का फैसला किया है। इससे एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर की प्रोसेस में देरी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक सीसीआई ने एयर इंडिया को एक कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि विस्तारा के साथ उसके मर्जर के प्रस्ताव की जांच क्यों नहीं होनी चाहिए? एयर इंडिया को 30 दिन के भीतर इसका जवाब देना है और सीसीआई की शंका को दूर करना है। एयर इंडिया और विस्तारा फुल सर्विस एयरलाइंस हैं। सीसीआई को यह देखना है कि क्या टाटा ग्रुप की इन दोनों कंपनियों के इनके मर्जर से कंप्टीशन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।


पिछले साल नवंबर में टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस ने मार्च 2024 तक एक ही फुल सर्विस कैरियर बनाने का प्लान घोषित किया था। दोनों कंपनियों ने इस साल अप्रैल में मर्जर प्लान के लिए जॉइंट प्रपोजल सब्मिट किया था। तब टाटा, सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया और विस्तारा ने कहा था कि विस्तारा के एयर इंडिया में मर्जर होने से कंप्टीशन में कोई बदलाव नहीं होगा और देश में कंप्टीशन पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा। लेकिन सीसीआई ने इस प्रपोजल को हरी झंडी देने के बजाय इसकी जांच करने का फैसला किया है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी
विस्तारा में टाटा की 51 परसेंट और सिंगापुर एयरलाइंस की 49 परसेंट हिस्सेदारी है। मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में सिंगापुर एयरलाइंस की 25.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि बाकी स्टेक टाटा ग्रुप के पास होगा। इस मर्जर के पूरा होने के बाद सिंगापुर एयलाइंस इसमें 25 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी का कहना है कि वह अपने आंतरिक स्रोतों से इसे फंड करेगी। टाटा एयरएशिया इंडिया का भी एयर इंडिया एक्सप्रेस में मर्जर कर रही है। कंपनी का आइडिया सभी एयरलाइन को एक ही छत के नीचे लाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.