टाटा ग्रुप अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट का IPO लाएगी

Updated on 27-02-2024 01:56 PM

टाटा ग्रुप अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEM) का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO लाने की तैयारी कर रहा है। अगले 12 से 18 महीनों में कंपनी IPO की पेशकस कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप इसके जरिए 1-2 बिलियन डॉलर (₹8 हजार करोड़ से ₹16 हजार करोड़ से ज्यादा) जुटाने का प्लान बना रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। 3 महीने पहले ग्रुप की अन्य कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का IPO आया था, जिसके जरिए कंपनी ने 3,042.51 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है TPEM
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड पैसेंजर जाइंट टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। ये कंपनी साल 2021 बनी थी और ये टाटा ग्रुप की सबसे नई कंपनी है।

TPEM भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर है, जो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले EV मॉर्डल नेक्सॉन ईवी और टियागो ईवी को बनाती है। टाटा मोटर्स 80% से अधिक मार्केट शेयर के साथ लीडर कार मेकर कंपनी है।

टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024 में अब तक 53,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, TPEM के माध्यम से टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024 में अब तक 53,000 से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं और वित्त वर्ष 2025 में लगभग 100,000 EV बेचने की उम्मीद है।

जनवरी में टाटा मोटर्स की EV सेल्स साल-दर-साल 69% बढ़कर 6,979 यूनिट्स हो गई है। MG कॉमेट के बाद टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने दो पॉपुलर EV मॉडल-नेक्सॉन और टियागो की कीमतों में 1.2 लाख रुपए तक की कमी की है।

भारत की EV मार्केट में 73% हिस्सेदारी
भारत के EV मार्केट में TPEML की 73% हिस्सेदारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की वैल्यूएशन 9.5 से 10 बिलियन डॉलर है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए डेडिकेटेड शोरूम खोल रही टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स ने 21 दिसंबर 2023 को अपने पहले डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार शोरूम का उद्घाटन किया है। कंपनी का कहना है कि वह धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डेडिकेटेड शोरूम खोलेगी।

FY24 के अक्टूबर-दिसंबर के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट सालान आधार पर 138% बढ़कर ₹7,025 करोड़ रहा। वहीं, रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹1.10 लाख करोड़ रुपए रहा। टाटा मोटर्स ने 2 फरवरी को अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.