तस्कीन उड़न तश्तरी... पलक झपकते ही लपका कैच, आंखों पर यकीन करना मुश्किल

Updated on 23-01-2023 06:14 PM
चटग्राम: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Bangladesh Premier League) का आठवां सीजन जारी है। टूर्नामेंट के 20वें मैच में रविवार रात फॉर्चून बरिशाल (Fortune Barishal) और ढाका डोमिनेटर्स (Dhaka Dominators) की टक्कर थी। मुकाबले में एक ऐसा कैच देखने को मिला, जिसने फिजिक्स के नियमों पर भी सवाल उठा दिए। मुकाबले में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को भले ही कोई विकेट नहीं मिला हो, उनकी जमकर पिटाई भी हुई हो, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने एक नहीं दो-दो शानदार कैच लपके।
ये कमाल हुआ मैच शुरू होते ही। ढाका डोमिनेटर्स ने टॉस जीतकर फॉर्चून बरिशाल को बैटिंग के लिए बुलाया और तीसरे ही ओवर में उनके दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटा दिए। दोनों विकेट में तस्कीम अहमद का सबसे बड़ा रोल था, जिन्होंने धांसू कैच लपके, इसमें पहला वाला यानी सैफ हसन के कैच की जमकर तारीफ हो रही है। सलमान इरशाद की आउट साइड ऑफ शॉर्ट बॉल पर सैफ ने बल्ला जरूर घूमाया, लेकिन थर्डमैन पर खड़े तस्कीन ने अपनी बाईं ओर दौड़ लगाते हुए बाउंड्री पर ऐसा डाइविंग कैच लपका कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गई।
फिर भी हार गई टीम
दूसरे ओपनर अनामुल हक भी तस्कीन अहमद द्वारा लपके गए। मगर अपनी बोलिंग में वह खासे महंगे साबित हुए। 4 ओवर में 10.75 की महंगी इकॉनमी से 43 रन लुटा दिए। तस्कीन अहमद की टीम को मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। 174 रन के लक्ष्य के सामने ढाका डोमिनेटर्स 13 रन पीछे रह गया और उसकी पारी 160/4 पर ही रुक गई।
सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में भी मिली जगह
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार को 2023 सीजन के लिए अपने सालाना अनुबंध का ऐलान किया, जिसमें लिट्टन दास, शाकिब-अल-हसन सरीखे अनुभवी खिलाड़ियों के बीच तस्कीन अहमद को भी जगह मिली है, जो हर फॉर्मेट में खेलेंगे। मेहदी हसन मिराज भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। बीसीबी ने 21 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.