'तारक मेहता' की 'रीटा रिपोर्टर' टीवी पर कर रही हैं वापसी, चार साल के ब्रेक पर कही मजेदार बात

Updated on 22-03-2023 09:34 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं प्रिया आहूजा राजदा एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही हैं। 4 साल लंबे ब्रेक के बाद वह अपने फैन्स को दोबारा एंटरटेन करने आ रही हैं। बेटे अरदास को जन्म देने के लिए उन्होंने एक्टिंग करियर से दूरी बनाई थी लेकिन अब वो कमबैक कर रही हैं और रोल भी कोई छोटा-मोटा नहीं है। उन्हें प्रॉपर स्क्रीन स्पेस दिया जाएगा। सवाल ये है कि वह आ किसमें रही हैं। तो चलिए बताते हैं।
दरअसल, प्रिया आहूजा (Priya Ahuja Rajda) स्टार प्लस के टॉप रेटेड सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से रीएंट्री कर रही हैं। इसमें वह हर्षद उर्फ सत्या अधिकारी की बहन का किरदार निभाएंगी। इनके कैरेक्टर का नाम मैडी होगा जो कि एक लावणी डांसर भी होगी। इस किरदार के लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होने एक इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर भी की है।

वापसी को लेकर एक्साटइटेड हैं प्रिया

'ईटाइम्स' से खास बातचीत में प्रिया आहूजा ने बताया- मैं सत्या (हर्षद अरोड़ा) की बहन की भूमिका निभा रही हूं। मैं इस किरदार को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। वह एक लावणी डांसर है। उनके परिवार में भी सब डांसर हैं। मैं एक डेली सोप में 4 साल बाद वापसी करके बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे नहीं लगता कि इतने बड़े शो का हिस्सा बनने के बाद मैं कुछ और अच्छे की उम्मीद कर सकती हूं। मैं इस शो के लिए मैं बहुत खुश हूं और आभारी भी।

प्रिया आहूजा नहीं हैं नर्वस

एक्ट्रेस प्रिया आहूजा से जब पूछा गया कि क्या वो पहले दिन नर्वस थीं तो इस पर वह कहती हैं, मैं कभी भी पूरी तरह से ब्रेक पर नहीं थी, क्योंकि मैं तारक मेहता (TMKOC) बीच-बीच में कर ही रही थी। तो ऐसा नहीं है कि मैंने कैमरे का सामना करना छोड़ दिया था, कोई घबराहट नहीं थी। लेकिन हां 4 साल बाद यह मेरा पहला डेली सोप है इसलिए मैं थोड़ा परेशान जरूर थी। मगर टीम बहुत अच्छी है। सभी लोग बहुत पॉजिटिव हैं और सभी के साथ ये लोग अच्छे हैं। हेल्पिंग हैं।

प्रिया आहूजा ने नहीं किया कभी लावणी

प्रिया आहूजा ने सीरियल में लावणी डांस पर कहा, 'मैंने अपनी लाइफ में कभी लावणी नहीं किया है, लेकिन मैं इस भूमिका के लिए उत्सुक हूं। देखते हैं कि यह कितना अच्छा होता है। मैं अपनी डिलीवरी के 4 साल बाद काम कर रही हूं। बेशक, मैं तारक मेहता कर रही थी। लेकिन एक बढ़िया डेली सोप की लगातार शूटिंग करने से मेरे पति मालव मुझसे ज्यादा खुश हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.