तनुष और तुषार ने किया कारनामा, 78 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

Updated on 27-02-2024 01:14 PM

बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई के नंबर-10 और नंबर-11 बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है। इस मैच में मुंबई की दूसरी पारी में नंबर-10 पर आने वाले तनुष कोटियन ने नाबाद 120 और नंबर-11 पर आने वाले तुषार देशपांडे ने 123 रन की पारी खेली।

यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी पारी में नंबर-10 और नंबर-11 बल्लेबाजों ने सेंचुरी जमाई है। इससे पहले 1946 में इंग्लैंड में सरे काउंटी के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से चंदु सरवटे और शुते बनर्जी ने नंबर-10 और नंबर-11 पर बैटिंग करते हुए सेंचुरी जमाई थी।

मुंबई ने बड़ौदा को दिया 600 रन का टारगेट
तनुष और तुषार की सेंचुरी की बदौलत मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 569 रन बनाए और बड़ौदा के सामने जीत के लिए 600 रन का टारगेट रखा है। इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे। जवाब में बड़ौदा की पहली पारी 348 रन के स्कोर पर सिमटी थी।

337 रन पर गिर गए थे 9 विकेट
दूसरी पारी में मुंबई के 9 विकेट 337 रन के स्कोर पर गिर गए थे। इसके बाद तनुष और तुषार ने आखिरी विकेट के लिए 232 रन की पार्टनरशिप कर दी। तनुष ने अपनी पारी में 129 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 4 छक्के जमाए। वहीं, नंबर-11 तुषार ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 8 छक्के जमाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.