तमीम इकबाल ने सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लेने से इनकार किया कहा - BCB अध्यक्ष से बात करने के बाद करियर पर फैसला लूंगा

Updated on 25-12-2023 01:44 PM

BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) अधिकारी ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने बोर्ड से अनुरोध किया है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल न किया जाए।

पूर्व वनडे कप्तान तमीम ने पहले जोर देकर कहा था कि वह BCB अध्यक्ष नजमुल हसन से बात करने के बाद अपने इंटरनेशनल करियर पर फैसला करेंगे।

2023 में सिर्फ 12 मैच खेले
तमीम ने आखिरी बार भारत में ICC वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के दौरान बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था। तमीम ने 2023 में केवल 12 मैच ही खेले।

वर्ल्ड कप खेलने से भी किया था इनकार
34 साल के खिलाड़ी ने BCB के टॉप अधिकारियों और टीम मैनेजमेंट के साथ असहमति के बाद खुद को वर्ल्ड कप में सिलेक्शन से भी बाहर रखा। वहीं, वे न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के साथ-साथ मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे में भी शामिल नहीं हुए।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलेंगे तमीम
तमीम ने पिछले महीने अपना रुख साफ कर दिया था कि वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखेंगे।

BCB क्रिकेट ऑपरेशन्स के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने रविवार को कहा, "तमीम ने कहा कि उसकी अपनी योजना है और इसलिए उसने हमसे उसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल नहीं करने का अनुरोध किया है।उन्होंने कहा, तमीम चुनाव के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए BCB अध्यक्ष से मिलेंगे। तब तक हमें इंतजार करना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.