तमिल एक्टर पवन की मौत, 25 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

Updated on 19-08-2023 03:01 PM
तमिल फिल्म और टीवी एक्टर पवन का निधन हो गया। मात्र 25 साल की उम्र में एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए। बताया जा रहा है कि पवन की मौत उनके ही घर पर हो गई। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। लेकिन अभी पवन की मौत को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं आई है। यह पता चला है कि एक्टर की मौत 18 अगस्त को मुंबई स्थित उनके आवास पर सुबह 5 बजे हो गई थी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर पिछले कुछ महीनों से कहर बरस रहा है। अब तक कई सिलेब्रिटीज इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हाल ही कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी की मौत हो गई थी। तमिल एक्टर मोहन 31 जुलाई को सड़क पर मृत अवस्था में मिले थे। उसी तरह कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार की भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

मांड्या में होगा पवन का अंतिम संस्कार

Pawan कर्नाटक के मांड्या के रहने वाले थे। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि पवन काम के सिलसिले में पिछले काफी समय से परिवार के साथ मुंबई रहते थे। उन्होंने साउथ के अलावा हिंदी टीवी शोज में भी काम किया था। वह नागराजु और सरस्वती के बेटे थे।

पवन की मौत से परिवार और इंडस्ट्री में शोक

उनकी अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ फैंस और साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है। पवन सिंह की मौत पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया, जिनमें मांड्या विधायक एचटी मंजू और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बी नागेंद्र कुमार का भी नाम शामिल है। कार्डियक अरेस्ट से ही पुनीत राजकुमार और चिरंजीवी सरजा की मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.