मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट चलाना होगा महंगा, कंपनियां 12% तक बढ़ा सकती हैं बिल, जानें पूरी डिटेल

Updated on 08-07-2025 01:59 PM
नई दिल्ली: मोबाइल पर बात करना या इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा होने वाला है। साल के आखिर तक कंपनियां मोबाइल के बिल में करीब 10 से 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका असर खासकर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो मीडियम या महंगे प्लान लेते हैं।

इंडस्ट्री के अधिकारियों और एनालिस्ट्स का कहना है कि मई में एक्टिव सब्सक्राइबर में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार पांचवां महीना है जब नए यूजर जुड़े हैं। इससे टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ बढ़ाने की चाहत बढ़ गई है। हालांकि, उन्होंने सावधान किया है कि जब पिछली बार जुलाई 2024 में दाम बढ़े थे, तब बेस प्लान 11 से 23 फीसदी महंगे हुए थे। ऐसे में अगर और बढ़ोतरी होती है, तो ग्राहक छोड़कर जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टैरिफ बढ़ोतरी में प्लान में मिलने वाला डेटा कम किया जा सकता है, जिससे लोग ज्यादा डेटा पैक खरीदें।

कितने बढ़े यूजर्स?

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार मई में एक्टिव यूजर्स में 29 महीने का रेकॉर्ड उछाल आया। इस दौरान 74 लाख नए एक्टिव यूजर जुड़े। इससे कुल संख्या करीब 108 करोड़ हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जुलाई 2024 में टेलीकॉम कंपनियों ने बेस प्लान 11 से 23 फीसदी बढ़ाए थे। इससे जुलाई से नवंबर के बीच 2.1 करोड़ यूजर्स कम हो गए थे, लेकिन अब स्थिति सुधर रही है।मार्केट लीडर रिलायंस जियो इंफोकॉम ने मई में 55 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। इससे कंपनी के एक्टिव यूजर बेस में 150 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई है और यह 53% तक पहुंच गया है। भारती एयरटेल ने 13 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। अब कंपनी के पास 36% एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं।

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

एनालिस्ट्स का कहना है कि बेस प्लान की कीमतें तेजी से बढ़ने की वजह से कम पैसा खर्च करने वाले ग्राहक पहले से ही काफी दबाव में हैं। एक टेलीकॉम इंडस्ट्री एनालिस्ट ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि ऐसी संभावना है कि टैरिफ 10-12 फीसदी तक बढ़ें। लेकिन आगे की बढ़ोतरी सभी तरह के ग्राहकों के लिए एक जैसी होने की उम्मीद कम है। खासकर मीडियम और महंगे प्लान लेने वाले ग्राहकों के लिए दाम बढ़ाना ज्यादा सही होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.