प्रयागराज में काम करने वाली संस्थाओं से बात:26 फरवरी के बाद सिंहस्थ में जुटेगी प्रयागराज कुंभ की टीम, हर बैठक में समयसीमा बताएंगे

Updated on 01-01-2025 01:42 PM

प्रयागराज कुंभ की तैयारियों में जुटी टीम उज्जैन सिंहस्थ का भी काम करेगी। सरकार के स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई है। प्रयागराज में काम करने वाली संस्थाओं से भी बात कर ली गई है। जैसे ही 26 फरवरी 2025 को प्रयागराज कुंभ खत्म होगा, तुरंत टीमों से जुड़े प्रमुख लोग भोपाल आएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ इनकी बैठक हो सकती है। इन टीमों को प्रमुख काम 2025 में ही सौंप दिए जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सिंहस्थ को लेकर मंगलवार को बैठक की। उज्जैन सिंहस्थ को लेकर तय किया गया है कि अब आगे से जो भी बैठकें होंगी, उसमें टाइम का जिक्र होगा। मसलन अब कितने दिन या महीने बचे हैं।

बैठक के ​मिनिट्स और प्रोसिडिंग में इसे शामिल किया जाएगा। सरकार सिंहस्थ के कामों में कोताही नहीं बरतेगी। इसीलिए विभागों से कहा गया है कि वे अपने हिस्से के कामों को प्राथमिकता के साथ मंजूर कराएं। जल्द ही निर्माण की शुरुआत भी करें। इसमें सड़क, घाटों का निर्माण, अखाड़ों का स्थल, सीवेज व पेयजल व्यवस्था, फ्लाईओवर आदि शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.