अफगान सीमा पर भिड़े तालिबान और पाकिस्तानी सैनिक, डूरंड लाइन पर रात भर चलीं गोलियां, तनाव चरम पर

Updated on 21-11-2022 04:37 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीमा डूरंड लाइन पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव का मुख्य कारण है। रविवार को एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी पक्त्या प्रांत में सीमा के दोनों ओर से सैन्य बलों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं जिसमें कई लोग हताहत हुए। पिछले साल काबुल पर कब्जे के बाद से डूरंड लाइन तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव की मुख्य वजह बनी हुई है। अक्सर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प की खबर आती रहती है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने दावा किया है कि अफगानिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं जिसमें दो बच्चे और तीन सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हुई है और चार घायल हुए हैं। हताहतों का सटीक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। यह झड़प अफगानिस्तान के पक्त्या प्रांत के डांड-ए-पाटन इलाके और पाकिस्तान के बारोकाई इलाके में हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.