'ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं', सुष्मिता सेन की Taali का धांसू मोशन पोस्टर, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Updated on 01-07-2023 08:31 PM
सुष्मिता सेन इस साल एक नहीं बल्कि दो-दो प्रोजेक्टस से तहलका मचाने वाली हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'आर्या 3' जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज को तैयार है, वहीं दूसरी ओर उनकी दूसरी वेब सीरीज 'ताली' भी आ रही है। 30 जून को इस वेब सीरीज का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, जो बेहद इम्प्रेसिव है। सुष्मिता सेन और गौरी सावंत ने 'ताली' के मोशन पोस्टर को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, और लिखा, 'लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं। मैं ताली बजाती नहीं, बजवाती हूं'

Taali में Sushmita Sen किन्नर गौरी सावंत का किरदार निभाती नजर आएंगी। Gauri Sawant ने अपनी जिंदगी में खूब दुख और दर्द झेले, पर आज वह किन्नरों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। वह पेशे से एक सोशल वर्कर हैं। गौरी सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने उन्हें जीते जी 'मार दिया' था। दरअसल गौरी सावंत के जिंदा रहते हुए भी पिता ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।

कौन हैं गौरी सावंत, जिनपर बनी है 'ताली'

मराठी परिवार में जन्मीं गौरी सावंत का असली नाम गणेश नंदन था। सात साल की उम्र में ही उनकी मां की मौत हो गई थी। तब गौरी सावंत को दादी ने पाला। थोड़ा बड़ा होने पर गौरी सावंत को जब अपनी सेक्शुएलिटी के बारे में पता चला तो पिता को बताने की हिम्मत नहीं कर पाईं। और जब बताया तो उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद गौरी सावंत ने घर ही छोड़ दिया। गौरी सावंत ने फिर वेजिनोप्लास्टी करवाई और हमेशा के लिए गणेश नंदन से गौरी सावंत बन गईं।

जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी 'ताली

'ताली' को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी रिलीज डेट तय नहीं की गई है। लेकिन फैन्स सुष्मिता की इस सीरीज के अनाउंसमेंट के वक्त से ही एक्साइटेड हैं। मोशन पोस्टर देखकर भी उनके बीच सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। फैन्स सुष्मिता की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'शेरनी' कह रहे हैं। 'ताली' को रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.