सहकारिता के हर स्तंभ को आगे बढ़ाने विशेषज्ञों की सहायता लें : मंत्री श्री सारंग

Updated on 25-01-2024 11:48 AM

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग में गठित राज्य स्तरीय नवाचार प्रकोष्ठ की बैठक ली। मंत्री श्री सारंग के निर्देशानुसार विभाग में नवाचार प्रकोष्ठ गठित किया गया है।

मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिये है कि गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं की उन्नति की दिशा में प्रकोष्ठ काम करे। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के सातों सदस्य सोसायटी को नई दिशा देने पर अनौपचारिक रूप से भी बात करें। श्री सारंग ने कहा कि हर स्तर पर नवाचार पर काम हो। विभाग में हर स्तंभ को आगे बढ़ाने के लिये विशेषज्ञों की भी सहायता ले और एक माह में मूर्त रूप दें।

चलित सांची पार्लर चलाने के निर्देश

मंत्री श्री सारंग ने चलित सांची पार्लर चलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ ई-रिक्शा के माध्यम से जरूरत वाली जगह सांची के पार्लर चलाए। इसमें जरूरतमंद और रूचि लेने वाले व्यक्तियों को जोड़े तथा आवश्कतानुसार उन्हें अपेक्स बैंक लोन भी उपलब्ध करवाए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नवाचार की समिति प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करें, जिसमें आगामी वर्षों का प्लान हो। कुशल रिहा कैदियों की सोसायटी बनाकर भी उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोसायटी सोर्स विकसित करने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिये मैरिज लॉन, गोदाम आदि बनाने पर विचार किया जा सकता है।

सहकारिता क्षेत्र हो मजबूत

मंत्री श्री सारंग ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने को कहा। उन्होंने डेयरी में शुद्ध उत्पादन के लिये भी नये आयाम स्थापित करने के दिशा-निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने ईमानदार और अनुशासित व्यक्तियों, सोसायटियों को प्रशिक्षण देकर सहकारिता क्षेत्र को आगे बढ़ाने को कहा।

मंत्री श्री सारंग ने नवाचार प्रकोष्ठ को दूसरों राज्यों सहित अन्य देशों की सहकारिता व्यवस्था की स्टडी के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम से जमीन लेकर सहकारिता से स्पोर्ट्स सोसायटी के माध्यम से खेल हेल्थ क्लब चलाने के प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने फूड ऑन व्हील के लिये भी भोपाल की सोसायटियों को जोड़ने को कहा।

बैठक में नये क्षेत्रों में नवाचार आधारित सहकारिता संस्थाओं का विस्तार, गतिविधियों, सेक्टरों की पहचान, कैदी कल्याण, वृद्धजन सेवा, हस्तशिल्प आदि पर चर्चा की गई। बैठक में सहकारिता आयुक्त श्री आलोक कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आवास संघ अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर की समीक्षा

मंत्री श्री सारंग ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी आवास संघ मर्यादित के अध्यक्ष पद का कार्यभार आवास संघ कार्यालय में ग्रहण कर संघ की गतिविधियों की समीक्षा की। मंत्री श्री सारंग ने आवास संघ को पुन: मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिये संविदा पर कुशल इंजीनियर आदि को रखा जाए। मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिये कि पारदर्शिता के साथ काम करें। आवश्यक हो तो एक्ट परिवर्तन/संशोधन की दिशा में भी काम हो। मंत्री श्री सारंग ने राज्य सहकारी संघ की आई.टी. के सहयोग से मार्केटिंग और डिस्पोजेवल विंग बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.