दिल थामकर हो जाइए तैयार! इस दिन आ रहे हैं 'किसी का भाई किसी की जान' सलमान

Updated on 16-06-2023 08:30 PM
सलमान खान की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'किसी का भाई किसी की जान' आख‍िरकार ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्‍म अब दो महीने बाद 23 जून को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी फैंस को दी है। ईद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, इसने 100 करोड़ क्‍लब में जगह जरूर बना ली। ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि ओटीटी पर भाईजान के फैंस फिल्‍म को कैसा रेस्‍पॉन्‍स देते हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release Date: 'क‍िसी का भाई किसी की जान' एक एक्शन-ड्रामा फिल्‍म है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 110.94 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड KKBKKJ ने 184.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया। फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्‍सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और भूम‍िका चावला जैसे सितारे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' में दिवंगत सतीश कौश‍िक ने भी कैमियो किया है।

बॉक्‍स विजेंद्र सिंह बने हैं फिल्‍म में विलन

शुक्रवार को फिल्‍म की ओटीटी रिलीज की घोषणा करते हुए सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, 'देखें एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर #KisiKaBhaiKisiJan, वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 23 जून को केवल @ ZEE5India पर।' सलमान खान की इस फिल्‍म में बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह ने भी एक्‍ट‍िंग की है। वह फिल्‍म में विलन की भूमिका में हैं।

'किसी का भाई किसी की जान' की कहानी

फिल्‍म की कहानी भाईजान और उनके तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। भाईजान खुद भी अनाथ हैं और उनके ये तीन भाई भी। भाईजान ने शादी नहीं की है। वह नहीं चाहते कि घर में कोई लड़की आए और उसके कारण भाइयों के बीच कोई परेशानी हो। लेकिन इसी बीच तीनों छोटे भाइयों को प्‍यार हो जाता है। कहानी में एक ट्विस्‍ट आता है, जब मोहल्‍ले में एक नई लड़की आती और जैसे-तैसे भाईजान का दिल भी उस पर आ जाता है।

कहानी में आगे कुछ गुंडों की एंट्री होती है। पता चलता है कि यह सब भाईजान की माशूका को मारने के लिए आए थे। कहानी नॉर्थ इंडिया से साउथ इंडिया पहुंचती है, क्‍योंकि अब सारा खेल ससुराल में है। बाकी आगे क्‍या होता है, ये जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी पड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.