शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाते हुए परिसर में पर्यावरण का ध्यान रखें : मंत्री श्री परमार

Updated on 29-02-2024 12:03 PM

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के शासी निकाय की 23वीं बैठक हुई। बैठक में पालन प्रतिवेदन के साथ विभिन्न प्रस्तावित बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। संस्थान में पुस्तकालय भवन के विस्तार, नवीन स्मार्ट शौचालय निर्माण, नाले का निर्माण, नवीन ओवर हेड टैंक का निर्माण, नवीन कांक्रीट रोड का निर्माण, कैंपस रिक्रूटमेंट परीक्षा के लिए 200 कंप्यूटर की प्रयोगशाला का निर्माण, फूड टेक्नोलॉजी लैब, प्रयोगशालाओं हेतु उपकरण क्रय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संस्था में भारतीय ज्ञान परम्परा का तकनीकी शिक्षा में समावेश विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और कोर्स की आवश्यकता है। भारतीय ज्ञान परम्परा के अनुसरण के साथ विषयवार पाठ्यक्रम तैयार किए जाएं। विद्यार्थियों का संस्थान के प्रति लगाव का भाव पैदा करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। संस्थान के शैक्षणिक और अकादमिक वातावरण को बेहतर बनाते हुए परिसर में पर्यावरण का ध्यान रखें।

बैठक में अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा श्री मनु श्रीवास्तव, आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री मदन नागरगोजे, संस्थान के प्राचार्य डॉ. जे.के. श्रीवास्तव एवं श्री यशोवर्धन केलकर सहित शासी निकाय के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.