फ्री में उठाइए ओला की पार्सल सर्विस का फायदा, वीकेंड के लिए है ऑफर, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का होगा इस्तेमाल

Updated on 07-10-2023 02:59 PM
नई दिल्ली : ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस ओला (Ola) से आपने कई बार कैब, बाइक या ऑटो बुक किया होगा। लेकिन अब इस प्लेटफॉर्म से आप पार्सल सर्विस (Ola Parcel Service) का भी फायदा उठा सकते हैं। ओला ने शुक्रवार से अपनी ओला पार्सल सर्विस लॉन्च कर दी है। यह सर्विस अभी बेंगलुरू में शुरू की गई है। ओला की इस पार्सल सर्विस के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने ट्विटर पर खुद यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'बेंगलुरु में ओला पार्सल की सर्विस शुरू की जा रही है। इस तरह भारत में एक ऑल इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर लॉजिस्टिक्स सिस्टम की शुरुआत हो रही है।'

आज और कल फ्री मिलेगी सर्विस


भाविश अग्रवाल ने बेंगलुरु के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी अपनी पार्सल सर्विस को आज और कल बिल्कुल फ्री रख रही है। यह फ्री सर्विस शनिवार दोपहर से शुरू हो गई है। अग्रवाल ने शनिवार सुबह एक्स पर लिखा, 'कई सारे लोग हमारी नई सर्विस ओला पार्सल को लेकर मैसेज कर रहे हैं। हम इसे आज और कल फ्री रख रहे हैं। यह फ्री सर्विस आज दोपहर से शुरू हो रही है। इसे ट्राई करें।'

क्या हैं रेट्स


ओला पार्सल सर्विस के रेट्स की बात करें, तो ये 5 किलोमीटर के लिए 25 रुपये, 10 किलोमीटर के लिए 50 रुपये, 15 किलोमीटर के लिए 75 रुपये और 20 किलोमीटर के लिए 100 रुपये हैं। कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में इस सर्विस को देश के अलग-अलग शहरों में शुरू किया जाएगा। इस समय पोर्टर, स्विगी जिनी, उबर और डंजो जैसी कंपनियां इंट्रा-सिटी पार्सल डिलीवरी सर्विस दे रही हैं।

तेजी से अपने बिजनस का विस्तार कर रही कंपनी


ओला तेजी से अपने बिजनस सेगमेंट का विस्तार कर रही है। कंपनी ने सितंबर में ओएनडीसी नेटवर्क जॉइन किया था। जिससे कंपनी फूड डिलीवरी सर्विस में उतर सके। हाल ही में कंपनी ने बेंगलुरु में ओला बाइक की भी शुरूआत की है। बता दें कि पिछले साल उबर पार्सल डिलीवरी सर्विस में उतर चुकी है। इसका नाम उबर कनेक्ट है। इस सर्विस की शुरुआत कोलकाता, गुवाहटी, जयपुर और गुड़गांव में की गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.