चीन को मिर्ची लगाने की तैयारी में ताइवान, भारत से 100000 लोगों को कर रहा हायर

Updated on 11-11-2023 03:50 PM
नई दिल्ली: ताइवान और भारत की दोस्ती में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान भारत से करीब एक लाख लोगों की भर्ती करने जा रहा है। ये लोग ताइवान की फैक्ट्रियों, खेतों और अस्पतालों में काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में अगले महीने यानी दिसंबर में दोनों देशों के बीच एक डील हो सकती है। अगर यह डील होती है तो चीन के लिए इसे पचाना मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि भारत और ताइवान की बढ़ती दोस्ती उसे फूटे आंख नहीं सुहाती है। हाल के दिनों में चीन की इकॉनमी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है जबकि भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रहा है।

ताइवान में बुजुर्गों की तादाद लगातार बढ़ रही है। वहां कामगारों की सख्त जरूरत है। दूसरी ओर भारत में आबादी के हिसाब से रोजगार पैदा नहीं हो पा रहे हैं। अनुमान है कि ताइवान साल 2025 तक सुपर एज्ड सोसाइटी बन जाएगा। वहां की आबादी में बुजुर्गों की संख्या 20 फीसदी पहुंचने का अनुमान है। लेकिन इस डील से चीन के साथ तनाव बढ़ना तय है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और इससे दोनों देशों के बीच कई साल से तनाव चल रहा है। चीन नहीं चाहता कि कोई भी देश ताइवान के साथ कोई आर्थिक रिश्ता रखे। भारत के साथ उसके पहले से ही सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।

ताइवान की इकॉनमी

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारत-ताइवान जॉब डील अंतिम चरण में है। इस बारे में ताइवान की लेबर मिनिस्ट्री ने इस डील पर टिप्पणी नहीं की। लेकिन उसका कहना है कि ताइवान उन देशों के साथ सहयोग का स्वागत करता है जो उसे लेबर दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भारत से जो लोग ताइवान जाना चाहते हैं, उनकी हेल्थ को सर्टिफाई करने के लिए एक मैकेनिज्म पर काम चल रहा है। ताइवान में बेरोजगारी दर साल 2000 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। ताइवान की इकॉनमी 790 अरब डॉलर की है और इसे बनाए रखने के लिए देश को लेबर्स की जरूरत है।

जानकारों का कहना है कि इस डील के तहत ताइवान भारतीय कामगारों को स्थानीय वर्कर्स के बराबर सैलरी और इंश्योरेंस पॉलिसीज ऑफर कर रहा है। भारत सरकार ने कई ऐसे देशों के साथ ऐसी डील की है जहां वर्कफोर्स बुजुर्ग हो रहा है। अब तक जापान, फ्रांस और यूके सहित 13 देशों के साथ इस तरह की डील हो चुकी है। साथ ही नीदरलैंड, ग्रीस, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड के साथ इस तरह की मैकेनिज्म पर काम हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.