तड़ाक-तड़ाक, पुलिसवाले को महिला ने मारे थप्पड़, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL Final के दौरान बवाल

Updated on 29-05-2023 11:07 PM
अहमदाबाद: दुनिया भर के फैंस जब टकटकी लगाए बारिश के थमने और आईपीएल फाइनल के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, तब दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक महिला फैन और पुलिसकर्मी के बीच जमकर झड़प हो गई! सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अहमदाबाद का बताया जा रहा है। वीडियो में स्टैंड्स में बैठी एक महिला पुलिसवाले की जमकर पिटाई कर रही है। यह विवाद क्यों हुआ और पीटने वाली महिला कौन है, ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने के बाद उस पर क्या कार्रवाई हुई इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
लेकिन ट्वीट के रिप्लाई में कई लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिसवाला नशे की हालत में था और महिला से बदतमीजी कर रहा था। वही कुछ लोगों ने महिला को ही कसूरवार ठहराते हुए पुलिसकर्मी का साथ दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही महिला सशक्तिकरण है।

बहरहाल, चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2023 का फाइनल रविवार को रात 11 बजे अगले दिन के लिए टाल दिया गया। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते रविवार को टॉस तक नहीं हो सका। हालांकि सोमवार का दिन रिजर्व रखा गया था, ऐसे में अब चेन्नई और गुजरात की टीम 29 मई को एकबार फिर मैदान पहुंचेगी। अगर रिजर्व-डे पर भी बारिश हो जाता है और मैच नहीं हो पाता तो फिर पॉइंट्स टेबल पर बेहतर पोजिशन और ज्यादा पॉइंट के चलते गुजरात को ही चैंपियन बना दिया जाएगा। बताते चलें कि पूरे गुजरात में इस वक्त मौसम खराब है। अहमदाबाद समेत कई शहरों में तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी खबर सामने आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.