Taali Teaser 'मैं गौरी, जिसे कोई हिजड़ा बुलाता है तो कोई 'ताली' के टीजर में चमकीं सुष्मिता सेन, दिखा दमदार अंदाज

Updated on 29-07-2023 03:16 PM
'मैं गौरी, जिसे कोई हिजड़ा बुलाता है तो कोई सोशल वर्कर, कोई नौटंकी, कोई गेम चेंजर। ये कहानी इसी सफर की। गाली से ताली तक...' ये डायलॉग है 'आर्या' फेम सुष्मिता सेन की 'ताली' का। 47 सेकेंड का टीजर आपको वेब सीरीज देखने के लिए मजबूर कर दिया। सुष्मिता सेन इतनी धमाकेदार लग रही हैं कि आप तारीफ करते नहीं थकेंगे। उन्होंने किरदार को बहुत ही अच्छे से जकड़ा है। 'ताली' के टीजर में उनकी मेहनत साफ देखी जा सकती है।

'ताली' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में सुष्मिता सेन ने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका निभाई है। वह इस रोल में हूबहू गौरी जैसी दिख रही हैं। उनकी दमदार पर्सनैलिटी ट्रेलर देखने के लिए भी दर्शकों को बेकरार कर देती है।

कब और कैसे देंखें Taali

'ताली' की रिलीज डेट की बात करें तो सुष्मिता सेन की वेब सीरीज जियो सिनेमा पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। जहां एक ओर थिएटर में गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्में आ रही हैं वहीं ओटीटी पर आपको 'ताली' का धमाका देखने को मिलेगा।

ताली के मेकर्स

'ताली' को डायरेक्ट किया है रवि जाधवन ने तो लिखा है Kshitij Patwardhan ने। इसे GSEAMS Production तले बनाया गया है। इसके निर्माता अर्जुन सिंह बरन अफीफा सुलेमान नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

कौन हैं गौरी सावंत

ट्रांसजेंडर गौरी सावंत ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। आज के समय में तो वह कई टीवी शोज और अवॉर्ड फंक्शन की शान रह चुकी हैं, मगर उन्होंने अपनी लाइफ में कई मोड़ देखें हैं। गौरी का जन्म मराठा परिवार में गणेश नंदन के रूप में हुआ। उनके पिता एसीपी हुआ करते थे। मगर गौरी सावंत की सेक्सुएलिटी के चलते उन्हें घर छोड़ना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.