टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों का ऐलान

Updated on 09-09-2022 05:53 PM

  मेलबर्न
 इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल बजा दिया है. यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने पिछला वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था.

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली सभी 16 टीमों के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत भारतीय टीम को दो वॉर्म-अप मैच खेलने होंगे. यह वॉर्मअप मैच 10 से 19 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. सभी मैच मेलबर्न और ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे.

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से भिड़ना है

आईसीसी के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली सभी 16 टीमों के बीच 10 दिन में 15 वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे. इस दौरान भारतीय टीम को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से 17 अक्टूबर को खेलना है. जबकि दूसरा वॉर्म-अप मैच न्यूजीलैंड से 19 अक्टूबर को होगा. दोनों मुकाबले ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में होंगे.

भारतीय टीम को दो वॉर्मअप मैच खेलना है

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 17 अक्टूबर – गाबा
    भारत बनाम न्यूजीलैंड – 19 अक्टूबर – गाबा

दो राउंड में होंगे सभी वॉर्म-अप मुकाबले

आईसीसी ने वॉर्मअप मैचों को भी दो राउंड में आयोजित किया है. पहले राउंड में वॉर्म-अप मैच खेलने वाली टीमें अपने मुकाबले 10 से 13 अक्टूबर के बीच खेलेंगी. यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और जंक्शन ओवल में होंगे.

साथ ही जिन टीमों ने डायरेक्ट ग्रुप-12 के लिए क्वालिफाई किया है, उन्हें अपने वॉर्मअप मैच 17 से 19 अक्टूबर के बीच ब्रिस्बेन में खेलना है. वॉर्मअप मैच को इंटरनेशनल मैचों का दर्जा प्राप्त नहीं रहेगा.

टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल इस तरह होगा

टी-20 वर्ल्डकप 2022 के मेन टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर (रविवार) से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 13 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा.

बता दें कि साल 2021 में हुए टी-20 वर्ल्डकप का आयोजक भारत था, लेकिन यह वर्ल्ड कप यूएई में आयोजित किया गया था. इस वर्ल्डकप को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जो कि उसका इस फॉर्मेट में ये पहला खिताब था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.