T20 World Cup 2024 के शेड्यूल का ऐलान! इस दिन से शुरू हो सकता है मार्की इवेंट

Updated on 29-07-2023 02:54 PM
दुबई: अगले साल कैरेबियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाने वाला टी-20 विश्व कप 4 से 30 जून के बीच शुरू हो सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शॉर्टलिस्ट किए गए कुछ जगहों का निरीक्षण किया, जो पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेंगे, जिसमें फ्लोरिडा का लॉडरहिल शामिल है, जहां पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो चुका है। वार्म-अप के लिए मॉरिसविले, डलास और न्यूयॉर्क को चुना गया है! मॉरिसविले और डलास मेजर लीग क्रिकेट के ओपनिंग एडिशन की मेजबानी कर रहे हैं। डलास (ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम), मॉरिसविले (चर्च स्ट्रीट पार्क) और न्यूयॉर्क (ब्रोंक्स में वैन कोर्टलैंड पार्क) के मैदानों को अभी तक इंटरनेशनल वेन्यू का दर्जा नहीं मिला है, जो आईसीसी नियमों के अनुसार अनिवार्य है। आयोजन स्थलों पर आईसीसी अगले कुछ महीनों में क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) और यूएसए क्रिकेट (यूएसएसी) के साथ मिलकर आखिरी फैसला ले सकता है।

इस सप्ताह आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। जहां पापुआ पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर में टॉप पर रहा तो वहीं आयरलैंड और स्कॉटलैंड यूरोप क्षेत्र क्वालीफायर में शीर्ष दो स्थानों पर रहे। अमेरिका (एक स्थान के लिए), अफ्रीका (दो स्थान के लिए) और एशिया (दो स्थान) क्षेत्रों से क्वालीफायर आने वाले महीनों में तय हो जाएंगे।

ये टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी
क्षेत्रीय क्वालीफायर से पहले ही बारह टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं, जिनमें मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका और 2022 टी-20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमें- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल थीं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अपने पोजिशन के आधार पर क्वालीफाई किया।

ये वर्ल्ड कप कुछ अलग होगा

2024 विश्व कप का फॉर्मेट पिछले दो एडिशन (यूएई में 2020-21 और ऑस्ट्रेलिया में 2022) से अलग होगा, जहां पहले राउंड के बाद सुपर-12 का आयोजन किया गया था। अगले साल 20 टीमों को पहले दौर के लिए पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया, जिसमें हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 8 टीमों को चार-चार के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.